Posts

Showing posts from 2020

बॉक्स ऑफिस पर हिट रहेगा मार्च, आने वाली हैं ये 4 जबरदस्त फिल्में - Indian Public News

Image
नई दिल्ली, ( सचिन शिवालिया )   -   साल 2020 के तीसरे महीने यानी मार्च की शुरुआत हो चुकी है। बॉलीवुड के लिए यह साल अच्छा रहा है और 'तानाजी-द अनसंग वॉरियर' जैसी फिल्म तो जनवरी के शुरू में रिलीज हुई थी, लेकिन अभी तक सिनेमाघरों में प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं, कई अन्य फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। जनवरी और फरवरी के बीत जाने के बाद अब मार्च पर नजर है। ऐसे में जानते हैं इन महीने कौन-कौन सी बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है। बागी-3 बागी फ्रैंचाइजी की दो फिल्मों के बाद अब बागी-3 रिलीज होने वाली है, जिसमें टाइगर श्रॉफ अपने एक्शन से कमाल दिखाने के लिए तैयार हैं। बागी-3 में दमदार एक्शन है और टाइगर श्रॉफ के स्टंट देखने को मिलेंगे। यह फिल्म एक शख्स पर आधारित है, जो अपने भाई को बचाने के लिए दूसरे देश जाता है और वन मैन आर्मी की तरह पूरे देश से मुकाबला करता है। फिल्म 6 मार्च को रिलीज होने वाली है, जिसमें टाइगर के साथ रितेश देशमुख भी  कामयाब एक्टर संजय मिश्रा की फिल्म कामयाब भी इसी महीने 6 तारीख को रिल...

अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर की आगामी फिल्म की शुटिंग जोरो शोरो से चल रही है। - Indian Public News

Image
मुंबई ( सचिन शिवालिया )  -  रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों वाराणसी में ब्रह्मास्त्र की शूटिंग करने पहुंचे हैं. हाल ही में वाराणसी के राजघाट पर शूटिंग करते हुए उनकी फोटोज और वीडियो वायरल हुई थी. इनमें एक ऐसी फोटो भी शामिल है जिसमें रणबीर अपनी शर्ट उतारते नजर आ रहे हैं. उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.  रेमो डीसूजा द्वारा कोरियोग्राफ इस गाने की शूटिंग  वाराणसी  के राजघाट में हुई है. इस गाने के एक शॉट में  रणबीर  अपनी शर्ट उतारते नजर आ रहे हैं. इसमें आलिया व्हॉइट टॉप के साथ रेड श्रग और ब्लू जींस पहनी हुई हैं, वहीं रणबीर मिलिट्री प्रिंट शर्ट में हैं. कैमरे के सामने शर्ट उतारते रणबीर की यह फोटो चर्चा में है. अयान मुखर्जी  के निर्देशन में बन रही फिल्म  ब्रह्मास्त्र  की आधी शूटिंग पहले ही वाराणसी में हो चुकी है. शनिवार को फिल्म के दूसरे शि‍ड्यूल की शूटिंग शुरू हुई है. बात करें रणबीर और आलिया के डांस नंबर की, तो बारिश की वजह से गाने की शूटिंग में देर हो गई. ये है फिल्म की स्टार कास्ट रिपोर्ट्स के मुता...

अमर सिंह ने अमिताभ बच्चन से मांगी माफी, बोले- मैं जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा हूं, ऐसे में..

Image
नई दिल्ली:  अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और अमर सिंह (Amar Singh) की दोस्ती का लोहा माना जाता था. लेकिन एक समय ऐसा आया जब इस दोस्ती में दरार आ गई और दोनों की राहें जुदा हो गई हैं. लेकिन इन दिनों अमर सिंह की सेहत बहुत खराब है और उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट के जरिये अमिताभ बच्चन से माफी मांगी है. अमर सिंह का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है. इस ट्वीट में अमर सिंह ने कहा है कि उन्होंने अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के खिलाफ जो भी गलत कदम उठाए, उसका उन्हें बेहद पछतावा है. इस तरह लंबे समय से चली आ रही यह दुश्मनी अब खत्म होती नजर आ रही है. इसकी वजह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का वह मैसेज रहा जिसे उन्होंने अमर सिंह (Amar Singh) के पिता की बरसी पर भेजा था.  अमर सिंह (Amar Singh) ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के लिए किए गए ट्वीट में लिखा है, 'आज मेरे पिता की पुण्यतिथि है और मुझे इसे लेकर अमिताभ बच्चन का मैसेज मिला. आज जब मैं जिंदगी और मौत से लड़ाई लड़ रहा हूं, ऐसे में मुझे अमितजी और उनके परिवार के खिलाफ उठाए गए हर कदम पर पछतावा है. भगवान उन सब पर अपनी कृपा करे...

शाहरुख-सलमान-आमिर जैसे सितारों पर भारी पड़ रहे आयुष्‍मान-राजकुमार और विक्‍की कौशल

Image
मुंबई -   हिंदी सिनेमा लगभग 106 साल का हो चुका है। इस लंबे अंतराल में दर्शकों ने इसके तमाम रंग देखे हैं। इन रंगों में न जाने कितने ही सितारों का उतार-चढ़ाव शामिल है। स‍िनेमा प्रेमियों ने कितनों को फर्श से अर्श पर जाते देखा है और ना जाने कितनों को अर्श से फर्श पर। लेकिन अगर आप पूरे अंतराल पर नजर डालेंगे तो समझ पाएंगे कि कुछ कुछ साल बाद सिनेमा में एक नया दौर शुरू होता है और उसमें नए सितारों का उदय होता है। ऐसा ही एक नया दौर इस वक्‍त चल रहा है। इस नए दौर में दिग्‍गजों की बजाय युवा कलाकारों को दर्शक अधिक तरजीह दे रहे हैं। हालांकि चुनिंदा युवा कलाकारों को अधिक तरजीह मिलने के पीछे कई कारण हैं। बीते एक साल में बॉक्‍स ऑफ‍िस पर स‍िनेमा के सुपरस्‍टार शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान को निराशा हाथ लगी है। इन सितारों ने न केवल समीक्षकों बल्‍कि दर्शकों को भी निराश किया है। सलमान खान बीते साल ईद पर रेस 3 लेकर आए और इस फ‍िल्‍म को दर्शकों ने बुरी तरह नकार दिया। इस फ‍िल्‍म के लिए सलमान खान को जमकर आलोचना का सामना करना पड़ा। इस फ‍िल्‍म की ना तो कहानी दर्शक पचा पाए और ना ही सितारों की एक्...

नेहा कक्कड़ ने एक्स ब्वॉयफ्रेंड हिमांश को दिया करारा जवाब, बोली-मैं तुम्हें चेतावनी दे रही हूं...मुझसे और मेरे नाम से दूर रहो

Image
नई दिल्ली -    नेहा कक्कड़ सुर्खियों में हैं। हाल में इंडियन आइडल के सेट पर उन्होंने शो के होस्ट आदित्य नारायण से 'शादी' की है। हालांकि नेहा ने साफ कर दिया है कि यह 'शादी' एक मजाक थी और सिर्फ शो के लिए की गई थी। अब नेहा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड हिमांश कोहली ने अपने और नेहा के ब्रेकअप पर काफी कुछ कहा है। हिमांश ने कहा कि ब्रेकअप का फैसला आपसी सहमति से लिया गया था लेकिन उन्हें विलेन बना दिया गया। अब नेहा कक्कड़ ने हिमांश कोहली की इस बात पर प्रतिक्रिया दी है।  नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर दिया जवाब नेहा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें नेहा कक्कड़ अपनी भांजी के साथ खेल रही हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में नेहा ने लिखा है, 'भगवान की दया से मेरे पास वो सब है जो सभी को लाइफ में चाहिए होता है। मैं अपनी लाइफ के बेहतरीन दौर में हूं।  इसकी मुझे खुशी है। लेकिन ये सब मुझे मिला है, अच्छे काम और अच्छे कर्म से। नेहा ने आगे लिखा, लोग जो भी मेरे बारे में बुरा बोलते हैं वे बहुत नकली है और मुझसे जलते हैं। वे फेमस होने के लिए मेरे नाम का यूज कर र...

मिस्टर इंडिया 2 को लेकर नाराज हुए निर्देशक शेखर कपूर, कहा-नहीं मांगी इजाज़त

Image
नई दिल्ली, जेएनएन।  अनिल कपूर स्टारर 'मिस्टर इंडिया' की वापसी एक बार फिर पर्दे पर हो रही है। सुपरस्टार मिस्टर इंडिया को इस बार अली अब्बास के निर्देशन का सहारा मिल रहा है। वह मिस्टर इंडिया को एक ट्रिलॉजी के रूप में लेकर आ रहे हैं। हालांकि, मिस्टर इंडिया को पहली बार पर्दे पर उतारने वाले निर्देशक शेखर कपूर इस बात नाराज हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर अपनी नाराजगी जताई है। शेखर ने एक सोशल मीडिया यूजर को जवाब देते हुए लिखा, ' किसी भी ने मुझसे इस फ़िल्म मिस्टर इंडिया 2 के बारे में नहीं पूछा। मैं सिर्फ इस बात का अनुमान लगा सकता हूं कि टाइटल का इस्तेमाल एक बड़े वीकेंड के लिए किया जा रहा है। वे कहानी या किरदारों का इस्तेमाल बिना फ़िल्म के ओरिजिनल क्रिएटर्स की अनुमति के नहीं कर सकते।' 

सिद्धार्थ शुक्ला को साइन किया सलमान खान की आगामी फिल्म 'राधे' के लिए।

Image
बिग बॉस 13 की जैसे ही सिद्धार्थ शुक्ला ने ट्रॉफी उठाई की धड़ाधड़ खबरें आने लगी कि उन्हें सलमान खान की आगामी फिल्म 'राधे' के लिए साइन कर लिया गया है। यह खबर जंगल में आग की तरह फैली।  उधर राधे वाले भी चौंक गए कि आखिर यह खबर आई कहां से? फिल्म से जुड़े एक शख्स ने बताया कि राधे की शूटिंग खत्म होने में महज चार-पांच दिन का काम बाकी है, ऐसे में किसी कलाकार को फिल्म में लेने का सवाल ही कहां उठता है।    चूंकि बिग बॉस 13 के होस्ट सलमान खान थे, इसलिए किसी ने सलमान और सिद्धार्थ के तार आपस में जोड़ दिए। ऐसे भी लगातार कहा जाता रहा है कि बिग बॉस के दौरान सिद्धार्थ का पक्ष सलमान लेते रहे हैं।    हालांकि यह बात सच नहीं है। चूंकि आसिम के समर्थकों को पहले से ही यह बात समझ आ चुकी थी कि आसिम यह शो जीत नहीं पाऐगा। इसलिए उन्होंने ऐसी बात कहना शुरू कर दी है।  > प्रचलित"> > बॉलीवुड हलचल"> > जरूर पढ़ें">

बिग बॉस के घर के एंग्रीयंगमैन सिद्धार्थ शुक्ला ने आखिरकार आसिम रियाज को हराकर बिग बॉस सीजन 13 का खिताब जीत लिया है।

Image
बिग बॉस के घर के एंग्री यंग मैन सिद्धार्थ शुक्ला ने आखिरकार आसिम रियाज को हराकर बिग बॉस सीजन 13 का खिताब जीत लिया है। सिद्धार्थ शुक्ला पहले से ही इस ट्रॉफी के प्रबल दावेदार बताए जा रहे थे ऐसे में उनकी जीत पर किसी को इतना ज्यादा आश्चर्य नहीं हुआ सिड ने बिग बॉस के घर में पहले दिन से ही अपना दबदबा बनाए रखते हुए शानदार गेम खेला और ट्रॉफी जीतने में कामयाबी पाई। वहीं कलर्स ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर फिनाले से जुड़ा एक वीडियो रिलीज किया है। वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई एकसाथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच दोनों के बीच दमदार कैमिस्ट्री देखने को मिली। इस दौरान डांस करते करते सिड और रश्मि के बीच कुछ ऐसा हो गया कि सभी लोग शॉक रह गए।  दरअसल जैसे ही बैकग्राउंड में डायरेक्टर ने कट इट कहा वैसे ही सिद्धार्थ शुक्ला ने रश्मि देसाई को बीच गाने में ही उठाकर बिस्तर पर फेंक दिया जिसके बाद रश्मि सिड पर बिफर जाती हैं और जोर से उन्हें लात मारती हैं रश्मि के प्रहार से सिड गिर पड़ते हैं। इसके बाद एक बार फिर गाना बजता है और दोनों डांस करने लगते हैं। बता दें कि सिड और ...

Sunny Deol और Salman Khan के साथ काम करने वाले एक्टर ने की लड़की से छेड़छाड़, पुलिस केस दर्ज

Image
  मुम्बई -  टीवी सीरियल के नामी एक्टर Shahbaz Khan पर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगा है। मुंबई के ओशिवाड़ा पुलिस थाने में Shahbaz Khan के खिलाफ धारा 354 और 509 के तहत केस दर्ज हो चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अधिकारियों ने केस के बारे में ज्यादा जानकारी देने के इन्कार कर दिया, लेकिन केस दर्ज होने पुष्टि की गई है। शाहबाज खान का लंबा-चौड़ा करियर रहा है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह केस उनकी कमाई इज्जत मिट्टी में मिला सकता है। हालांकि अभी आरोप लगा है और शाहबाज का पक्ष सामने आना बाकी है। शाहबाज खान का फिल्मी सफर भी काफी असरदार रहा है। उन्होंने सैफ अली खान के साथ 'एजेंट विनोद' और Salman Khan के साथ 'वीर' में अहम भूमिकाएं निभाई हैं। वहीं Sunny Deol के साथ 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाय' में काम किया है। साथ ही राजू चाचा, जिद्दी, मेजर साहब और इंटरनेशनल खिलाड़ी में भी नजर आए हैं। शाहबाज खान ने 2017 में 'कर्मफल दाता शनि' में रावण की भूमिका निभाई है। साथ ही 1996 में लोकप्रिय शो 'पृथ्वीराज रासो' में पृथ्वी...