शाहरुख-सलमान-आमिर जैसे सितारों पर भारी पड़ रहे आयुष्मान-राजकुमार और विक्की कौशल
फिल्मों के इस तरह फेल होने से सितारों ने पर्दे से काफी समय के लिए दूरी भी बना ली। हालत ये है कि फिलहाल सलमान खान के पास तो दबंग 3, किक 3 और इंशाअल्लाह जैसी फिल्में हैं, लेकिन आमिर और शाहरुख के पास कोई प्रोजेक्ट नहीं है। इनसे दूसरी तरफ युवा कलाकर आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव और विक्की कौशल ने अच्छी कहानी और शानदार एक्टिंग के बल पर दर्शकों का दिल जीता।
विक्की कौशल ने मेघना गुलजार की राजी, राजकुमार हिरानी की संजू और सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी उरी ने सफलता के झंडे गाड़े तो राजकुमार राव की स्त्री ने दर्शकों को अपना बनाया। फिलहाल वह जजमेंटल है क्या में अपने रोल को लेकर चर्चा में हैं। वहीं आयुष्मान खुराना की आर्टिकल 15 सिनेमाघरों में जमी हुई है। कहानी और एक्टिंग, दोनों लिहाज से इस फिल्म को पसंद किया जा रहा है। इन तीनों सितारों के पास तीन-तीन फिल्में भी हैं।

सिनेमा के इस दौर के बारे में जाने माने फिल्म समीक्षक दीपक दुआ कहते हैं कि शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान को स्क्रीन पर 25 बरस से ज्यादा हो गए हैं। उम्र का तकाजा है कि इन्हें अपने रोल में बदलाव लाने पड़ रहे हैं। अब ये लोग यंग रोल प्ले नहीं कर सकते हैं, आमिर खान फिर भी एक्सपेरीमेंट करते हैं और सफल हो जाते हैं। लेकिन अपने रोल के साथ एक्सपेरीमेंट करने में शाहरुख सफल नहीं हुए.
दीपक दुआ आगे कहते हैं- 'दर्शकों में सोशल मीडिया के माध्यम से समझदारी विकसित हुई है जिससे कंटेट सिनेमा को पसंद किया जाने लगा है। ऐसे में जब सलमान, शाहरुख और आमिर की फिल्म में कंटेट नहीं मिलता तो दर्शक उन्हें किनारे लगा देते हैं।'

दीपक दुआ ने आगे कहा कि ऐसे में स्टार पीछे हो जाते हैं और कलाकर आगे। विक्की, आयुष्मान और राजकुमार जैसे सितारे कंटेट सिनेमा के साथ सधी हुई एक्टिंग कर रहे हैं जोकि पसंद की जा रही है। ये तीनों सितारे दर्शकों का भरोसा जीत रहे हैं, जबकि खान तिकड़ी भरोसा खो रही है। अगर ऐसे ही चलता रहा तो ये तीनों भविष्य के शानदार कलाकार होंगे।
Comments
Post a Comment