बिग बॉस के घर के एंग्रीयंगमैन सिद्धार्थ शुक्ला ने आखिरकार आसिम रियाज को हराकर बिग बॉस सीजन 13 का खिताब जीत लिया है।

बिग बॉस के घर के एंग्री यंग मैन सिद्धार्थ शुक्ला ने आखिरकार आसिम रियाज को हराकर बिग बॉस सीजन 13 का खिताब जीत लिया है। सिद्धार्थ शुक्ला पहले से ही इस ट्रॉफी के प्रबल दावेदार बताए जा रहे थे ऐसे में उनकी जीत पर किसी को इतना ज्यादा आश्चर्य नहीं हुआ सिड ने बिग बॉस के घर में पहले दिन से ही अपना दबदबा बनाए रखते हुए शानदार गेम खेला और ट्रॉफी जीतने में कामयाबी पाई।
वहीं कलर्स ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर फिनाले से जुड़ा एक वीडियो रिलीज किया है। वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई एकसाथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच दोनों के बीच दमदार कैमिस्ट्री देखने को मिली। इस दौरान डांस करते करते सिड और रश्मि के बीच कुछ ऐसा हो गया कि सभी लोग शॉक रह गए। 
दरअसल जैसे ही बैकग्राउंड में डायरेक्टर ने कट इट कहा वैसे ही सिद्धार्थ शुक्ला ने रश्मि देसाई को बीच गाने में ही उठाकर बिस्तर पर फेंक दिया जिसके बाद रश्मि सिड पर बिफर जाती हैं और जोर से उन्हें लात मारती हैं रश्मि के प्रहार से सिड गिर पड़ते हैं। इसके बाद एक बार फिर गाना बजता है और दोनों डांस करने लगते हैं। बता दें कि सिड और रश्मि के बीच ये सब मजाक में होता है।

Comments

Popular posts from this blog

Sunny Deol और Salman Khan के साथ काम करने वाले एक्टर ने की लड़की से छेड़छाड़, पुलिस केस दर्ज